धनौरा: 13 साल से कई धाराओं में फरार आरोपी को बछरायूं थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार
बछरायूं थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव चंद्रराफार्म में की छापेमारी 13 साल से 420 व अन्य कई धारा में फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार, रविवार शाम करीब 4:00 बजे थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुखबिर की सूचना पर गांव चंद्रराफार्म में छापेमारी की है। 13 साल से 420 व अन्य कई धारा में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।