धनौरा: गजरौला के मोहल्ला विजयनगर में खाद्य विभाग की टीम ने तेल के गोदाम पर की छापेमारी
गजरौला के मोहल्ला विजयनगर में चल रहा अवैध रूप से सरसों के तेल का गोदाम मुखबिर की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी व्यापारियों में मचा हड़कंप, रविवार सुबह करीब 7:00 बजे के आसपास में खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त विनय कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुलदीप दीक्षित एवं अरविंद कुमार ने मोहल्ला विजयनगर में सरसों के तेल के गोदाम पर छापेमारी कर दी।