पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र देखने पहुंचे बच्चे, विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह 11 बजे एक खास नजारा देखने को मिला,जब कई स्कूली बच्चे दर्शक दीर्घा से विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंचे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें लोकतंत्र और विधायी प्रक्रिया के महत्व के बारे में बताया। वहीं राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने भी बच्चों से बातचीत की।