पटना ग्रामीण: सदन में विपक्षी विधायकों ने कुर्सियां उछालीं, रिपोर्टिंग टेबल पर पटकने की कोशिश की, मार्शल ने रोका
विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन यानी कि मंगलवार को विपक्ष का खूब हंगामा देखने को मिला। मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे विपक्ष के विधायक वेल में आकर जोरदार हंगामा करने लगे। इस दौरान विपक्षी विधायकों के द्वारा कुर्सी उछाल कर रिपोर्टिंग टेबल पर पटकने की भी कोशिश की गई, जिसे मार्शल ने रोक लिया।