पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव का बयान, बिहार में लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश हो रही है, सदन में SIR पर चर्चा की मांग
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन यानी कि मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और बिहार में ही लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा अध्यक्ष से विनम्रता पूर्वक SIR पर चर्चा कराने की मांग की है।