पटना ग्रामीण: पटना में विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा,हमारे ऊपर शनिचरा ग्रह रहता है,इसलिए हम शनिवार को काला कपड़ा पहनते हैं
बिहार विधानसभा में विपक्ष ने आज काला कपड़ा पहन कर खूब हंगामा किया। इसे लेकर मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचे विधायक तेज प्रताप यादव से सवाल पूछा गया कि आपने काला कपड़ा क्यों नहीं पहना तो इस पर तेज प्रताप यादव ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि हमारे ऊपर शनिचरा ग्रह रहता है इसलिए हम शनिवार को काला कपड़ा पहनते हैं।