पटना ग्रामीण: बिहार के व्यवसायियों के लिए नीतीश सरकार की कल्याणकारी योजना, दुर्घटना में मृत्यु पर आश्रित को मिलेंगे 5 लाख रुपये
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों से आज बिहार औद्योगिकरण की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। आज राजधानी पटना ही नहीं बल्कि दूसरे जिलों में भी बड़े पैमाने पर औद्योगिक पार्क या हब विकसित किए जा रहे हैं। गयाजी, मुंगेर, मधबुनी समेत अन्य स्थानों पर औद्योगिक पार्क को तेजी से विकसित किया जा रहा है, जिससे राज्य की आर्थिक तस्वीर बदलेगी।