पटना ग्रामीण: पटना मेट्रो को लेकर राजधानी वासियों की इंतजार जल्द होगी खत्म, ट्रायल के बाद मलाही पकड़ी से न्यू ISBT तक दौड़ेगी मेट्रो
पटना मेट्रो परियोजना को रफ्तार देते हुए इस माह के अंत तक प्रायोरिटी कॉरिडोर पर दो से तीन बार ट्रायल रन किए जाएंगे। नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने बताया कि मेट्रो की बोगियां पटना पहुंच चुकी हैं और ट्रायल रन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।