मझोली: इंद्राणा रोड मझौली में मोटरसाइकिल सवार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल, मामला दर्ज
मझौली थाना प्रभारी अपूर्वा चौरसिया ने बुधवार शाम 6बजे बताया कि महेंद्र आदिवासी ने रिपोर्ट लिखाई कि वह पेंट पुत्ती का काम करता है।अपने दोस्तों के साथ सुहजानी माता मंदिर दर्शन करने आया था।इंद्राणा रोड के पास मोटरसकिलसवार ने राजा और अनिल कुशवाहा को टक्कर मार दी जिससे वो घायल हो गए।मोटरसकिल सवार अस्पताल से फरार हो गया।मझौली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।