कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर कहीं एक लेन तो कहीं दोनों लेनों में लगा जाम, यात्री परेशान
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर शनिवार को सुबह से शाम 7 बजे तक रुक-रुककर जाम लगता रहा। सड़क पर कहीं एक लेन तो कहीं दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में स्कूल बस, एंबुलेंस समेत छोटी-बड़ी गाड़ियां फंसी रहीं। जाम के करण वाहन चालकों को काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा