बांसगांव: बेलवा पुलिया पर आक्रोशित किसानों ने किया आंदोलन, एसडीएम को सौंपा 3 सूत्रीय मांग पत्र
पिछले तीन दिनों से सरयू नहर के ओवरफ्लो होने के चलते कोठा के बेलवा में अब 200 एकड़ फसल जलमग्न हो गया था। इससे आक्रोशित सैंकड़ों किसान शुक्रवार को बेलवा पुलिया पर किसान नेता विकास सिंह के नेतृत्व में आंदोलन पर बैठ गए। किसानों ने प्रशासन एवं विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। आंदोलन की सूचना के बाद एसडीएम बांसगांव केसरी नंदन तिवारी पहुँच गये।