शिक्षक दिवस पर जिले के 20 उत्कृष्ट शिक्षकों को 'जिला शिक्षक पुरस्कार 2026' से सम्मानित किया जाएगा। 5 सितंबर को सुबह 10 बजे समाहरणालय संवाद कक्ष में डीएम नवीन की अध्यक्षता में यह समारोह होगा। शुक्रवार 3 बजेजिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय कुमार पासवान ने बताया कि जिले के सभी 10 प्रखंडों से दो-दो शिक्षकों का चयन किया गया है।