भानपुरा: कोटड़ा बुजुर्ग में आइसक्रीम खाने से 8 बच्चे बीमार, एक की हालत गंभीर
क्षेत्र के ग्राम कोटड़ा बुजुर्ग में आइसक्रीम खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। गरोठ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. दरबार सिंह चौहान के मुताबिक अब तक कुल 8 बच्चों के बीमार होने की पुष्टि हुई है। सभी बच्चों को उपचार के लिए भवानीमंडी स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।