कालपी: कालपी के मंगरौल में दुकान में लगी आग, लाखों का सामान हुआ राख, पड़ोसियों ने बुझाई आग
Kalpi, Jalaun | Aug 21, 2026 शुक्रवार सुबह 8 बजे जानकारी मिली कि कालपी तहसील के मंगरौल गांव में बीती शाम दलित ग्रामीण ओंकार दोहरे की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग में फ्रिज, कोल्ड ड्रिंक, गैस चूल्हा, खाद्य सामग्री, दूध और अंडों समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ओंकार ने बताया कि वह जालौन गए हुए थे।