विदिशा: हर्ष विहार कॉलोनी के 58 वर्षीय व्यक्ति की पेट्रोल पीने से तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
सिविल लाइन थाना के हर्ष विहार कॉलोनी में रहने वाले 58 वर्षीय अधेड़ को पेट्रोल का सेवन करने के बाद तबीयत बिगड़ने के चलते मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सोमवार शाम 6 बजे मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज शुरू किया गया पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वही उनका इलाज जारी है। वहीं परिजनों का कहना है कि अधेड़ ने भूल बस पेट्रोल का सेवन कर लिया था।