मखदुमपुर: सावन के पहले रविवार पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर में 25000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
जिले के ऐतिहासिक मखदुमपुर प्रखंड का वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में सावन के पहले रविवार पर 25000 से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान बोल बम हर हर महादेव की जयघोष से पूरा पहाड़ी इलाका गूंजता रहा ।श्रद्धालु पहाड़ी इलाका में बने जल स्रोत से स्नान कर मंदिर पहुचे और जलाभिषेक किया।