मखदुमपुर: सैदपुर गांव में बिच्छू के डंक से घायल हुई किशोरी, अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
शनिवार को प्रखंड के सैदपुर गांव में बिच्छू की डंक से एक किशोरी की मौत हो गई। मृत किशोरी राम अक़वाल मांझी की पुत्री निर्मल कुमारी बताई जाती है ।जानकारी के अनुसार सैदपुर गांव की किशोरी निर्मल शुक्रवार की शाम घास काटने बधार में गई थी ।जहां उसे विच्छू ने डंक मार दिया वहीं परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी मौत शनिवार को हो गया।