मखदुमपुर: मखदुमपुर मनरेगा कार्यालय में लटका रहा ताला, अधिकारी के इंतजार में बैठे रहे लोग
शुक्रवार को मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में ताला लटका रहा वही काम को लेकर कार्यालय पहुंचे प्रखंड के आम जनों को दिनभर इंतजार करना पड़ा। इस बाबत लोजपा राम विलास के प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि वह करीब 1:00 बजे प्रखंड कार्यालय पहुंचे तो मनरेगा कार्यालय बंद देखा।