मखदुमपुर: सुमेरा गांव में अरिस्टो फार्मा के एमडी भोला बाबू का किया गया अभिनंदन
शनिवार को मखदुमपुर प्रखंड के सुमेरा गांव में देश के जाने-माने उद्योगपति ,अरिस्टो फार्मा के एमडी उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबु के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया ।समारोह में पहुंचे कंपनी के एमडी भोला बाबू ने कहा मेरे कंपनी के सीआरएस फंड के द्वारा जिले के कई गांव ,स्कूल को विकसित किया गया है।सुमेरा को भी विकसित किया जायेगा।