मखदुमपुर: सैदपुर गांव में बिच्छू के डंक से किशोरी हुई घायल ,रेफरल अस्पताल में चल रहा इलाज
शुक्रवार की शाम प्रखंड के सैदपुर गांव में बिच्छू की डंक से एक किशोरी घायल हो गई। घायल किशोरी राम अक़वाल मांझी की पुत्री निर्मल कुमारी बताई जाती है। जानकारी के अनुसार सैदपुर गांव की किशोरी निर्मल घास काटने शुक्रवार की शाम बधार में गई थी ।जहां उसे विच्छू ने डंक मार दिया वहीं परिजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है।