तिलहर: बरहा मोहब्बतपुर गांव में खाना बनाते समय घर में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जल गया, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
दरअसल तिलहर थाना क्षेत्र के बरहा मोहब्बतपुर गांव में खाना बनाते समय अचानक घर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले महिपाल के घर में अचानक आग लग गई। इस दौरान घर में रखा घरेलू सामान धू धू का जलने लगा। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। बाद में ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की।