तिलहर: दि किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र 2025-26 की हुई शुरुआत, प्रथम गन्ना किसानों का स्वागत किया गया, ADM हुए शामिल
दरअसल तिलहर स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र 2025 26 का शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार शामिल हुए। यहां पंडित गोविंद शास्त्री और पंडित रामजी शास्त्री के सानिध्य में हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसके बाद चीनी मिल के कैन करियर में गन्ना डालकर शुभारंभ किया गया।