#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के तहत ग्रामीणों ने लिया जल स्रोत संरक्षण का संकल्प
*********************************************
बोरदियाकलां में बावड़ी पूजन संपन्न
*********************************************
विश्व पर्यावरण दिवस पर छायन में रोपे 11 छायादार एवं फलदार पौधे
********************************************
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नीमच द्वारा #बावड़ी_उत्सव के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम बोरदियाकलां में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर बावड़ी पर बावड़ी पूजन कार्यक्रम किया गया।
➡️बावड़ी पूजन कर लिया जल संरक्षण का संकल्प: ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बोरदियाकलां द्वारा नवांकुर संस्था नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने बावड़ी का विधिवत पूजन किया। संगोष्ठी के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया तथा ग्रामीणों को पारंपरिक जल संरचनाओं के महत्व से अवगत कराया गया।
➡️छायन में हुआ 11 पौधों का रोपण: इसके उपरांत ग्राम छायन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा पंचायत परिसर में 11 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बोरदियाकलां के प्रकाश सेन, मनोहरदास बैरागी, गोविंद सिंह, परमानंद भाटी, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी हरिओम गहलोत उपस्थित थे।
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति छायन से सरपंच श्री अमृतलाल रैगर, श्री रणजीत सिंह, श्री भगत नागदा, श्री शेरसिंह, श्री राजूदास बैरागी, पंचायत सचिव श्री रामप्रसाद, श्री बबलू सिंह, श्री उदय सिंह, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि श्री राजेंद्र सिंह चौहान एवं श्री शशि परिहार सहित में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
#Neemuch
Department of Environment, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
1 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026