Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image

फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासनिक टीम ने जारोली टावर व पटेल प्लाजा का किया निरीक्षण ================================ अग्निशमन यंत्र व प्रवेश-निकासी द्वार अलग-अलग रखने के दिए निर्देश ================================ देश के विभिन्न स्थानों पर कोचिंग सेंटर व बहुमंजिला इमारतों में हुई आगजनी की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन बुधवार को मुस्तैद रहा। बुधवार 24 जून को एसडीएम श्री पराग जैन, यातायात थाना प्रभारी श्री सोनू बडगूजर एवं नगर पालिका नीमच की मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने जामा मस्जिद के सामने स्थित जारोली टावर एवं पटेल प्लाजा का निरीक्षण किया। ◾निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश: जारोली टावर के बेसमेंट में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, कोचिंग सेंटर में अग्निशमन यंत्र स्थापित करने तथा प्रवेश व निकासी द्वार अलग-अलग करने के निर्देश दिए। पटेल प्लाजा-मे नए गेम जोन में अग्निशमन यंत्र स्थापित करने एवं प्रवेश व निकासी की व्यवस्था अलग-अलग करने के निर्देश दिए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया, कि निरीक्षण दौरान तहसीलदार श्री संजय मालवीय सहित नगर पालिका अमला भी उपस्थित था। टीम ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को फायर सेफ्टी मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है। #Neemuch Mera Neemuch Department of Urban Development & Housing MP Jansampark Madhya Pradesh

MORE NEWS

जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी.पंजीयन एवं स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधन सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा 
=================================
कलेक्‍टर ने जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में मातृ एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों की समीक्षा में दिए निर्देश
=================================
जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की शतप्रतिशत ए.एन.सी. पंजीयन कर, उनका स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधन सुनिश्चित करें। सेक्‍टर सुपरवाईजर एवं सेक्‍टर मेडिकल आ‍फीसर क्षेत्र की हर एक गर्भवती महिलाओं का पंजीयन पोर्टल पर करवाकर, एच.आर.पी.डब्‍ल्‍यू. उच्‍च जोखिम गर्भवती महिलाओं को आवश्‍यक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध करवाकर उनका प्रबंधन सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में मातृ एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी शासकीय चिकित्‍सा संस्‍थाओं के प्रभारी चिकित्‍सकों, बी.एम.ओ. और सेक्‍टर सुपरवाईजरों को दिए। 
     बैठक में जिला मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री श्रुति भयडिया एवं सभी स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 
      बैठक में बताया गया, कि जिले में 19 नवीन शासकीय चिकित्‍सकों की पद स्‍थापना हो गई है। इससे स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में काफी सुधार आएगा और नागरिकों को उपचार सुविधाए मिलेगी। 
      कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि नव नियुक्‍त चिकित्‍सकों के जिला चिकित्‍सालय नीमच में बारी बारी से एक-एक सप्‍ताह का (एचआरपीडब्‍ल्‍यू) उच्‍च जोखिम गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण दिलाए, जिससे कि वे अपनी संस्‍था में एचआरपीडब्‍ल्‍यू का बेहतर प्रबंधन, स्‍थानीय स्‍तर पर कर सके। कलेक्‍टर ने इस संबंध में मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को प्रशिक्षण का रोस्‍टर बनाकर आदेश जारी करने के निर्देश दिए। 
     बैठक में ए.एन.सी.पंजीयन की समीक्षा करते हुए सभी सेक्‍टर अधिकारियों को निर्देशित किया, कि सभी ए.एन.सी.पंजीकृत महिलाओं की जिनकी समग्र सीडिंग शेष है। नामजद सूची तैयार कर एसडीएम, सीएमओ, जनपद सीईओ से समन्‍वय कर उनकी समग्र आईडी बनवाए एवं ए.एन.सी.का पंजीयन पोर्टल पर सुनिश्चित करवाए। सभी बी.एम.ओ.को ए.एन.सी. पंजीयन बढाने एवं एनीमिक महिलाओं को सभी आवश्‍यक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाए प्रदान कर उनका एचआरपीडब्‍ल्‍यू प्रबंधन करने के निर्देश भी दिए गये। 
      कलेक्‍टर ने मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को निर्देश दिए, कि वे ए.एन.सी.पंजीयन में 70 प्रतिशत से कम उपलब्‍धी वाले सेक्‍टर सुपरवाईजरों को कारण बताओं नोटिस जारी करें। उन्‍होने निर्देश दिए, कि मॉडरेड एनिमिया, ए.एन.सी.जांच पंजीयन एवं प्रबंधन में रूची लेकर कार्य नहीं करने वाले, अपेक्षित कम प्रगति वाले सीएचओ ए.एन.एम.के द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यो की नामजद रिर्पोट तैयार कर सात दिवस में कलेक्‍टर को प्रस्‍तुत करें।  
#Neemuch
Mera Neemuch 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी.पंजीयन एवं स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधन सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा ================================= कलेक्‍टर ने जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में मातृ एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों की समीक्षा में दिए निर्देश ================================= जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की शतप्रतिशत ए.एन.सी. पंजीयन कर, उनका स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधन सुनिश्चित करें। सेक्‍टर सुपरवाईजर एवं सेक्‍टर मेडिकल आ‍फीसर क्षेत्र की हर एक गर्भवती महिलाओं का पंजीयन पोर्टल पर करवाकर, एच.आर.पी.डब्‍ल्‍यू. उच्‍च जोखिम गर्भवती महिलाओं को आवश्‍यक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध करवाकर उनका प्रबंधन सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में मातृ एवं शिशु स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी शासकीय चिकित्‍सा संस्‍थाओं के प्रभारी चिकित्‍सकों, बी.एम.ओ. और सेक्‍टर सुपरवाईजरों को दिए। बैठक में जिला मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री श्रुति भयडिया एवं सभी स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया, कि जिले में 19 नवीन शासकीय चिकित्‍सकों की पद स्‍थापना हो गई है। इससे स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में काफी सुधार आएगा और नागरिकों को उपचार सुविधाए मिलेगी। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि नव नियुक्‍त चिकित्‍सकों के जिला चिकित्‍सालय नीमच में बारी बारी से एक-एक सप्‍ताह का (एचआरपीडब्‍ल्‍यू) उच्‍च जोखिम गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण दिलाए, जिससे कि वे अपनी संस्‍था में एचआरपीडब्‍ल्‍यू का बेहतर प्रबंधन, स्‍थानीय स्‍तर पर कर सके। कलेक्‍टर ने इस संबंध में मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को प्रशिक्षण का रोस्‍टर बनाकर आदेश जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में ए.एन.सी.पंजीयन की समीक्षा करते हुए सभी सेक्‍टर अधिकारियों को निर्देशित किया, कि सभी ए.एन.सी.पंजीकृत महिलाओं की जिनकी समग्र सीडिंग शेष है। नामजद सूची तैयार कर एसडीएम, सीएमओ, जनपद सीईओ से समन्‍वय कर उनकी समग्र आईडी बनवाए एवं ए.एन.सी.का पंजीयन पोर्टल पर सुनिश्चित करवाए। सभी बी.एम.ओ.को ए.एन.सी. पंजीयन बढाने एवं एनीमिक महिलाओं को सभी आवश्‍यक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाए प्रदान कर उनका एचआरपीडब्‍ल्‍यू प्रबंधन करने के निर्देश भी दिए गये। कलेक्‍टर ने मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को निर्देश दिए, कि वे ए.एन.सी.पंजीयन में 70 प्रतिशत से कम उपलब्‍धी वाले सेक्‍टर सुपरवाईजरों को कारण बताओं नोटिस जारी करें। उन्‍होने निर्देश दिए, कि मॉडरेड एनिमिया, ए.एन.सी.जांच पंजीयन एवं प्रबंधन में रूची लेकर कार्य नहीं करने वाले, अपेक्षित कम प्रगति वाले सीएचओ ए.एन.एम.के द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यो की नामजद रिर्पोट तैयार कर सात दिवस में कलेक्‍टर को प्रस्‍तुत करें। #Neemuch Mera Neemuch Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

युवा संगम में 196 अभ्‍यर्थी चयनित- 32 अभ्‍यर्थी को मिले आफर लेटर
=================================
शासकीय आई.टी.आई.रामपुरा में बुधवार को जिला रोजगार कार्यालय नीमच द्वारा युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार अवसर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 292 आकांक्षी युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया। विभिन्‍न निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा साक्षात्‍कार के माध्‍यम से 196 अभ्‍यर्थियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया तथा 32 चयनित अभ्‍यर्थियों को मौके पर ही आफर लेटर प्रदान किए। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी नीमच ने दी है। 
#Neemuch
Mera Neemuch 
Department of Skill Development, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

युवा संगम में 196 अभ्‍यर्थी चयनित- 32 अभ्‍यर्थी को मिले आफर लेटर ================================= शासकीय आई.टी.आई.रामपुरा में बुधवार को जिला रोजगार कार्यालय नीमच द्वारा युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार अवसर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 292 आकांक्षी युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया। विभिन्‍न निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा साक्षात्‍कार के माध्‍यम से 196 अभ्‍यर्थियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया तथा 32 चयनित अभ्‍यर्थियों को मौके पर ही आफर लेटर प्रदान किए। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी नीमच ने दी है। #Neemuch Mera Neemuch Department of Skill Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

जिले में सभी वाहन दुघर्टना पीडितों को पी.एम.राहत योजना तहत प्रकरण बनाकर लाभांवित करें- श्री चंद्रा 
================================
सड़क सुरक्षा स‍मिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश 
=================================
जिले में सड़क दुर्घटनाओं में पीडितों को #पीएम_राहत_योजना के तहत त्‍वरित उपचार सुविधा उपलब्‍ध करवाई जाए। दुर्घटना पीडित के अस्‍पताल में उपचार के लिए भर्ती होने के साथ ही उसका ऑनलाईन प्रकरण तैयार कर लाभांवित किया जाए। सभी अस्‍पतालों में पी.एम.राहत योजना के तहत दुर्घटना पीडितों को त्‍वरित उपचार सुविधा उपलब्‍ध कराई जाए। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बुधवार को आयोजित बैठक में दिए। 
    बैठक में एसपी श्री राजेश व्‍यास, एडीएम श्री बी.एस.कलेश समिति सदस्‍य, सभी निर्माण विभागो के कार्यपालन यंत्री व जिला अधिकारी उपस्थित थे। 
      बैठक में यातायात थाना प्रभारी सुश्री सोनू बडगुर्जर ने जनवरी से जून 2026 तक की गई कार्यवाही की विस्‍तार से जानकारी देते हुए बताया, कि परिवहन एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्‍त रूप से ब्‍लेक फिल्‍म लगे 426 वाहनों पर कार्यवाही कर 2.13 लाख का शमन शुल्‍क वसूल किया है। ओव्‍हर स्‍पीड, ओव्‍हर लोड, बगैर फिटनेस एवं मोटर व्‍हीकल एक्‍ट के उल्‍लंघन पर की कार्यवाही कर 83 हजार रूपये का शमन शुल्‍क वसूल किया गया है। 
      कलेक्‍टर ने यात्री वाहन मालिको की बैठक लेकर उन्‍हें वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण, उनका चरित्र सत्‍यापन, पुलिस समाधान करवाने हेतु पाबंद करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने कहा, कि कोई भी वाहन चालक मद्यपान कर यात्री वाहन ना चलाए। इसके लिए निजी यात्री वाहन संचालकों को पाबंद किया जाए। साथ ही सभी यात्री एवं स्‍कूल वाहनों की फिटनेस, आपात द्वार, पेनिक बटन सहित माननीय सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करवाए। 
      बैठक में जीवन संजीवनी अभियान की भी विस्‍तार से जानकारी दी गई और आमजनों से इस अभियान से जुड़ने का आव्‍हान किया गया। लो.नि.वि.के कार्यपालन यंत्री को सभी ब्‍लेक स्‍पाट का तकनीकी रूप से परीक्षण कर, सड़क सुरक्षा मानकों की दृष्टि से प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी दिए गये। 
#Neemuch
Public Works Department, Madhya Pradesh 
#Transportdeptmp
Jansampark Madhya Pradesh

जिले में सभी वाहन दुघर्टना पीडितों को पी.एम.राहत योजना तहत प्रकरण बनाकर लाभांवित करें- श्री चंद्रा ================================ सड़क सुरक्षा स‍मिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश ================================= जिले में सड़क दुर्घटनाओं में पीडितों को #पीएम_राहत_योजना के तहत त्‍वरित उपचार सुविधा उपलब्‍ध करवाई जाए। दुर्घटना पीडित के अस्‍पताल में उपचार के लिए भर्ती होने के साथ ही उसका ऑनलाईन प्रकरण तैयार कर लाभांवित किया जाए। सभी अस्‍पतालों में पी.एम.राहत योजना के तहत दुर्घटना पीडितों को त्‍वरित उपचार सुविधा उपलब्‍ध कराई जाए। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बुधवार को आयोजित बैठक में दिए। बैठक में एसपी श्री राजेश व्‍यास, एडीएम श्री बी.एस.कलेश समिति सदस्‍य, सभी निर्माण विभागो के कार्यपालन यंत्री व जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में यातायात थाना प्रभारी सुश्री सोनू बडगुर्जर ने जनवरी से जून 2026 तक की गई कार्यवाही की विस्‍तार से जानकारी देते हुए बताया, कि परिवहन एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्‍त रूप से ब्‍लेक फिल्‍म लगे 426 वाहनों पर कार्यवाही कर 2.13 लाख का शमन शुल्‍क वसूल किया है। ओव्‍हर स्‍पीड, ओव्‍हर लोड, बगैर फिटनेस एवं मोटर व्‍हीकल एक्‍ट के उल्‍लंघन पर की कार्यवाही कर 83 हजार रूपये का शमन शुल्‍क वसूल किया गया है। कलेक्‍टर ने यात्री वाहन मालिको की बैठक लेकर उन्‍हें वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण, उनका चरित्र सत्‍यापन, पुलिस समाधान करवाने हेतु पाबंद करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने कहा, कि कोई भी वाहन चालक मद्यपान कर यात्री वाहन ना चलाए। इसके लिए निजी यात्री वाहन संचालकों को पाबंद किया जाए। साथ ही सभी यात्री एवं स्‍कूल वाहनों की फिटनेस, आपात द्वार, पेनिक बटन सहित माननीय सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करवाए। बैठक में जीवन संजीवनी अभियान की भी विस्‍तार से जानकारी दी गई और आमजनों से इस अभियान से जुड़ने का आव्‍हान किया गया। लो.नि.वि.के कार्यपालन यंत्री को सभी ब्‍लेक स्‍पाट का तकनीकी रूप से परीक्षण कर, सड़क सुरक्षा मानकों की दृष्टि से प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी दिए गये। #Neemuch Public Works Department, Madhya Pradesh #Transportdeptmp Jansampark Madhya Pradesh

Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026