जगदलपुर: जिला कांग्रेस कमेटी ने महापौर पर FIR के लिए जिला न्यायालय में लगाई जनहित याचिका, न्यायालय ने लिया संज्ञान
बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कॉंग्रेसी पार्षदों द्वारा जगदलपुर नगर निगम महापौर सफिरा साहू पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बुधवार को दोपहर 3 बजे जिला न्यायालय में एफआईआर को लेकर पीआईएल दाखिल हेतु आवेदन किया । शहर जिला कोंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया, महापौर के द्वारा लगातार भ्रष्टाचार किया जा रहा है ।