जगदलपुर: बस्तर जिले के किसान राज्य सरकार की धान खरीदी नीति से उत्साहित, उन्नत खेती कर परिवार के बच्चों को दे रहे हैं शिक्षा
राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन नीति के तहत अन्नदाता किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिसके तहत 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी, किसानों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन टोकन की व्यवस्था, बारदाना की उपलब्धता, तौल की व्यवस्था, खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिए पेयजल,