जगदलपुर: दलपत सागर में 7 दिसम्बर को दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, कलेक्टर ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की
दलपत सागर में प्रति वर्ष की भाँति 7 दिसम्बर को दीपोत्सव किया जायेगा। इस दीपोत्सव के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर हरिस एस ने बुधवार दोपहर 1 बजे शहर के समाजसेवी संस्था, स्वयंसेवी संस्था, सर्व समाज प्रमुखों, युवोदय की टीम और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि तैयारी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग करें।