जगदलपुर: साइबर ठगों ने गीदम रोड निवासी व्यक्ति से ओटीपी मांगकर खाते से उड़ाए ₹250000
एटीएम बंद होने का झांसा देकर ठगों ने एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के खाते से ढाई लाख रुपए पार कर दिए। इस बात की रिपोर्ट बोधघाट थाने में बुधवार सुबह 11 बजे लिखाते हुए गीदम रोड निवासी राहुल झा ने बताया कि तीन दिन पहले फोन आया था। सामने वाले ने कहा कि वह उनकी बैंक से बोल रहा है। उसका एटीएम ब्लॉक होने वाला है। ब्लॉक होने से बचाना है तो उनके मोबाइल में आए ओटीपी बताएं।