कोतमा: बिजुरी में संकुल स्तरीय साइकिल वितरण कार्यक्रम, मंत्री दिलीप जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को साइकिलें सौंपी
Kotma, Anuppur | Jan 22, 2026 बिजुरी नगर में गुरुवार2:00 बजे संकुल स्तरीय साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका उपाध्यक्ष प्रीति सतीश शर्मा सहित पार्षद गण उपस्थित रहे।