कोतमा: रामनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक साल से लापता किशोरी सकुशल बरामद
Kotma, Anuppur | Jan 21, 2026 रामनगर पुलिस ने बुधवार 3:30 बजे बीते 1 वर्ष से घर से लापता किशोरी को दस्तयाब करते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरांत परिजनों के सपोर्ट किया। बीते वर्ष 14 फरवरी को किशोरी अपने घर से अचानक लापता हो गई थी इसके बाद परिजनों ने उसके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और काफी मेहनत के बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला।