Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
No video available

वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर टीकाकरण कराने को लेकर वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह कार्यक्रम में संबोधन

2.3k views | Mandla, Mandla | Oct 7, 2021

MORE NEWS

मंडला जिले के सभी ब्लॉकों में वित्तीय साक्षरता अभियान
सुकन्या समृद्धि योजना पर दिया गया विशेष जोर

 भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अग्रणी बैंक, मंडला के सहयोग से समर्पित संस्था सीएफएल मंडला द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में व्यापक वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं, बचत और वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना है।
 कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों को प्रेरित किया गया कि वे 10 वर्ष तक की आयु की बेटियों के नाम से निकटतम बैंक या डाकघर में सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर उनकी शिक्षा और भविष्य के लिए सुरक्षित बचत सुनिश्चित करें।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

मंडला जिले के सभी ब्लॉकों में वित्तीय साक्षरता अभियान सुकन्या समृद्धि योजना पर दिया गया विशेष जोर भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अग्रणी बैंक, मंडला के सहयोग से समर्पित संस्था सीएफएल मंडला द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में व्यापक वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं, बचत और वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना है। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों को प्रेरित किया गया कि वे 10 वर्ष तक की आयु की बेटियों के नाम से निकटतम बैंक या डाकघर में सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर उनकी शिक्षा और भविष्य के लिए सुरक्षित बचत सुनिश्चित करें। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

1200 किलो महुआ लाहन नष्ट, 45 लीटर कच्ची शराब जब्त

 कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शैली शैयाम के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मुर्गाटोला में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण के तीन अड्डों का भंडाफोड़ किया गया।
 आबकारी बल ने मौके से लगभग 120 डिब्बों में भरा 1200 किलो महुआ लाहन तथा 45 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद कर जब्त की। विभागीय टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जब्त किए गए 1200 किलो महुआ लाहन को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। आबकारी अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त लाहन एवं कच्ची शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख 26 हजार 750 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सर्वेश नागवंशी, श्री सचिन मंडलोई, श्री हरेसिंह उइके, श्री दुर्जन कुलेश, प्रधान आरक्षक श्री विजय कमलेश, आरक्षक श्री सत्यपाल मरावी, श्रीमती शकुंतला सैयाम, श्री रघुनाथ उइके, श्री महेश पटेल, श्री नेतराम काकोटिया एवं श्री बिहारी साहू सहित आबकारी विभाग का अमला मौजूद रहा।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

1200 किलो महुआ लाहन नष्ट, 45 लीटर कच्ची शराब जब्त कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शैली शैयाम के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मुर्गाटोला में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण के तीन अड्डों का भंडाफोड़ किया गया। आबकारी बल ने मौके से लगभग 120 डिब्बों में भरा 1200 किलो महुआ लाहन तथा 45 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद कर जब्त की। विभागीय टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जब्त किए गए 1200 किलो महुआ लाहन को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। आबकारी अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त लाहन एवं कच्ची शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख 26 हजार 750 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सर्वेश नागवंशी, श्री सचिन मंडलोई, श्री हरेसिंह उइके, श्री दुर्जन कुलेश, प्रधान आरक्षक श्री विजय कमलेश, आरक्षक श्री सत्यपाल मरावी, श्रीमती शकुंतला सैयाम, श्री रघुनाथ उइके, श्री महेश पटेल, श्री नेतराम काकोटिया एवं श्री बिहारी साहू सहित आबकारी विभाग का अमला मौजूद रहा। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

अपने प्रदेश को जानें, अपनी धरोहर को पहचानें, विद्यार्थियों के लिए स्वर्णिम अवसर- मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके

कैबिनेट मंत्री ने किया मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ

 मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, इतिहास और पर्यटन स्थलों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज का शुभारंभ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने किया। 

मंत्री ने कहा-पर्यटन से बढ़ेगा गर्व और रोजगार

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि अपने प्रदेश को जानें, अपनी धरोहर को पहचानें इसी भावना के साथ यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह विद्यार्थियों के लिए स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को भारत का हृदय कहा जाता है और यहां के किले, मंदिर, राष्ट्रीय उद्यान और आदिवासी संस्कृति पूरे देश में अद्वितीय हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि फील्ड पर जाकर अपने प्रदेश के पर्यटन स्थलों को देखें और समझें। जब हम अपने इतिहास और प्रकृति को जानेंगे, तभी हम उसके संरक्षण के लिए आगे आएंगे। ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाती हैं, बल्कि उनमें अपने प्रदेश के प्रति गर्व की भावना भी विकसित करती हैं। इससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। श्रीमती उईके ने शिक्षा विभाग और पर्यटन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जिले से अधिक से अधिक टीमें राज्य स्तर तक पहुंचें, इसके लिए स्कूलों में विशेष तैयारी कराई जाए।

2016 से हो रही है प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन

 यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है। इसकी शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी। इसके मुख्य सूत्रधार श्री हरिरंजन राव, आईएएस थे, जिनकी प्रारंभिक शिक्षा मंडला में हुई। जब वे पर्यटन बोर्ड में कार्यरत थे, तब उन्होंने इस प्रतियोगिता की नींव रखी थी। गौरव की बात है कि इसके राज्य स्तरीय प्रथम आयोजन में विजेता टीम मंडला जिले की ही रही थी।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य

 इस क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश के समृद्ध इतिहास और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है। साथ ही प्रदेश के वन्यजीवों, राष्ट्रीय उद्यानों और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के प्रति ज्ञान बढ़ाना, पर्यटन को बढ़ावा देना और हम सभी में अपने प्रदेश के प्रति गर्व की भावना विकसित करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।

पात्रता एवं चयन प्रक्रिया

 यह प्रतियोगिता कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। इसमें प्रत्येक विद्यालय से 3 छात्रों की एक टीम नामांकित होती है। पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से बेहद आसान कर दी गई है।

चयन प्रक्रिया दो स्तरों में पूरी होगी

 पहला राउंड लिखित परीक्षा के रूप में होगा, जिसमें सभी नामांकित टीमें भाग लेंगी। लिखित परीक्षा के आधार पर शीर्ष 6 टीमों का चयन कर दूसरे राउंड के लिए बुलाया जाएगा। दूसरा राउंड मल्टीमीडिया क्विज होगा जो कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर ऑडियो-वीडियो आधारित रोमांचक राउंड रहेगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम भोपाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करेगी।

विजेताओं को मिलेगा आकर्षक पैकेज

 विजेता और उपविजेता टीमों के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की ओर से निःशुल्क पर्यटन टूर पैकेज की घोषणा की गई है। टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा 3 दिनों तक मध्यप्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थलों को घुमाने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा विजेता टीमों को आकर्षक गिफ्ट कूपन और कई अन्य उपहार भी प्रदान किए जाएंगे। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रदेश को करीब से जानने का एक स्वर्णिम अवसर है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
Sampatiya Uikey 
#mandla

अपने प्रदेश को जानें, अपनी धरोहर को पहचानें, विद्यार्थियों के लिए स्वर्णिम अवसर- मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके कैबिनेट मंत्री ने किया मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, इतिहास और पर्यटन स्थलों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज का शुभारंभ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने किया। मंत्री ने कहा-पर्यटन से बढ़ेगा गर्व और रोजगार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि अपने प्रदेश को जानें, अपनी धरोहर को पहचानें इसी भावना के साथ यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह विद्यार्थियों के लिए स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को भारत का हृदय कहा जाता है और यहां के किले, मंदिर, राष्ट्रीय उद्यान और आदिवासी संस्कृति पूरे देश में अद्वितीय हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि फील्ड पर जाकर अपने प्रदेश के पर्यटन स्थलों को देखें और समझें। जब हम अपने इतिहास और प्रकृति को जानेंगे, तभी हम उसके संरक्षण के लिए आगे आएंगे। ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाती हैं, बल्कि उनमें अपने प्रदेश के प्रति गर्व की भावना भी विकसित करती हैं। इससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। श्रीमती उईके ने शिक्षा विभाग और पर्यटन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जिले से अधिक से अधिक टीमें राज्य स्तर तक पहुंचें, इसके लिए स्कूलों में विशेष तैयारी कराई जाए। 2016 से हो रही है प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाती है। इसकी शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी। इसके मुख्य सूत्रधार श्री हरिरंजन राव, आईएएस थे, जिनकी प्रारंभिक शिक्षा मंडला में हुई। जब वे पर्यटन बोर्ड में कार्यरत थे, तब उन्होंने इस प्रतियोगिता की नींव रखी थी। गौरव की बात है कि इसके राज्य स्तरीय प्रथम आयोजन में विजेता टीम मंडला जिले की ही रही थी। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य इस क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश के समृद्ध इतिहास और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है। साथ ही प्रदेश के वन्यजीवों, राष्ट्रीय उद्यानों और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के प्रति ज्ञान बढ़ाना, पर्यटन को बढ़ावा देना और हम सभी में अपने प्रदेश के प्रति गर्व की भावना विकसित करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है। पात्रता एवं चयन प्रक्रिया यह प्रतियोगिता कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। इसमें प्रत्येक विद्यालय से 3 छात्रों की एक टीम नामांकित होती है। पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से बेहद आसान कर दी गई है। चयन प्रक्रिया दो स्तरों में पूरी होगी पहला राउंड लिखित परीक्षा के रूप में होगा, जिसमें सभी नामांकित टीमें भाग लेंगी। लिखित परीक्षा के आधार पर शीर्ष 6 टीमों का चयन कर दूसरे राउंड के लिए बुलाया जाएगा। दूसरा राउंड मल्टीमीडिया क्विज होगा जो कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर ऑडियो-वीडियो आधारित रोमांचक राउंड रहेगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम भोपाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करेगी। विजेताओं को मिलेगा आकर्षक पैकेज विजेता और उपविजेता टीमों के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की ओर से निःशुल्क पर्यटन टूर पैकेज की घोषणा की गई है। टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा 3 दिनों तक मध्यप्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थलों को घुमाने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा विजेता टीमों को आकर्षक गिफ्ट कूपन और कई अन्य उपहार भी प्रदान किए जाएंगे। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रदेश को करीब से जानने का एक स्वर्णिम अवसर है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Sampatiya Uikey #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती सम्पतिया उइके का दौरा कार्यक्रम
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Sampatiya Uikey

कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती सम्पतिया उइके का दौरा कार्यक्रम Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Sampatiya Uikey

Mandla, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, आवास-भवन निर्माण और वित्तीय योजनाओं की समीक्षा

घुटास, मवई एवं मेढा में सेक्टर बैठक संपन्न, राजस्व वसूली और स्वच्छता पर जोर

 जिले में विकास कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के उद्देश्य से सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में विकासखंड मवई के अंतर्गत सेक्टर घुटास, मवई एवं मेढा में सेक्टर बैठकें आयोजित की गईं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने सभी ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक एवं संबंधित विभागीय अमले की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की गहन समीक्षा की। 
 बैठक में टेक्स कलेक्शन में तेजी लाने, कचरा संकलन एवं निपटान की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने कहा कि स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए हर ग्राम में नियमित रूप से कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाए।

आवास व अधोसंरचना निर्माण में तेजी के निर्देश
 
 आवास योजना के तहत हितग्राहियों को समय पर किस्त जारी कर आवास पूर्ण कराने, वनाधिकार पट्टाधारियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा 15वें वित्त एवं 5वें वित्त आयोग की राशि से स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर बल दिया गया। 
 इसके साथ ही नवीन ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक भवन एवं आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिल सकें।
 सीईओ श्री मीना ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए फील्ड में नियमित भ्रमण कर कार्य की मॉनिटरिंग की जाए। बैठक में लंबित प्रकरणों के निराकरण और गुणवत्ता युक्त कार्य सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम बिछिया श्री संस्कार बावरिया सहित संबंधित सेक्टर के अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, आवास-भवन निर्माण और वित्तीय योजनाओं की समीक्षा घुटास, मवई एवं मेढा में सेक्टर बैठक संपन्न, राजस्व वसूली और स्वच्छता पर जोर जिले में विकास कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के उद्देश्य से सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में विकासखंड मवई के अंतर्गत सेक्टर घुटास, मवई एवं मेढा में सेक्टर बैठकें आयोजित की गईं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने सभी ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक एवं संबंधित विभागीय अमले की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में टेक्स कलेक्शन में तेजी लाने, कचरा संकलन एवं निपटान की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने कहा कि स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए हर ग्राम में नियमित रूप से कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाए। आवास व अधोसंरचना निर्माण में तेजी के निर्देश आवास योजना के तहत हितग्राहियों को समय पर किस्त जारी कर आवास पूर्ण कराने, वनाधिकार पट्टाधारियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा 15वें वित्त एवं 5वें वित्त आयोग की राशि से स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर बल दिया गया। इसके साथ ही नवीन ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक भवन एवं आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिल सकें। सीईओ श्री मीना ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए फील्ड में नियमित भ्रमण कर कार्य की मॉनिटरिंग की जाए। बैठक में लंबित प्रकरणों के निराकरण और गुणवत्ता युक्त कार्य सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम बिछिया श्री संस्कार बावरिया सहित संबंधित सेक्टर के अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर टीकाकरण कराने को लेकर वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह कार्यक्रम में संबोधन - Mandla News