जनहित सूचना
सभी जिला वासियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 12 सितंबर 2026 को लखीसराय व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से 90 दिनों से पुराने एवं लंबित ट्रैफिक चालानों तथा त्रुटिपूर्ण चालानों के मामलों के निपटारे का अवसर मिलेगा। विभागीय निर्देशों के अंतर्गत पात्र मामलों में विशेष छूट, अधिकतम 50 प्रतिशत तक, प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
अतः सभी संबंधित वाहन मालिकों एवं चालकों से अनुरोध है कि वे दिनांक 12 सितंबर 2026 को लखीसराय व्यवहार न्यायालय परिसर में उपस्थित होकर अपने लंबित/त्रुटिपूर्ण ट्रैफिक चालानों का नियमानुसार निपटारा कराएं तथा उपलब्ध छूट का लाभ उठाएं।
2 views | Lakhisarai, Bihar | Sep 1, 2026