🔥 5 घंटे 1 मिनट में 105 KM तय कर किया जलार्पण, रिले बम जत्थे ने तोड़ा अपना पुराना रिकॉर्ड
बाबा भोलेनाथ की भक्ति और संकल्प के साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा के मानो गांव का 72 श्रद्धालुओं का रिले बम जत्था आखिरकार अपने लक्ष्य में कामयाब रहा। 105 किलोमीटर की दूरी तय कर श्रद्धालुओं ने महज 5 घंटे 1 मिनट में जलार्पण किया।
पिछले वर्ष इसी जत्थे ने 5 घंटे 21 मिनट में यात्रा पूरी की थी। इस बार श्रद्धालुओं ने अपने पुराने रिकॉर्ड को 20 मिनट से पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया।
शनिवार शाम छह बजे 35 बाइक पर सवार होकर जत्था मानो गांव से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ था। यात्रा से पहले रामपुर गांव स्थित गोविंद बाबा स्थान में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सूर्यगढ़ा के शिव-दुर्गा मंदिर पहुंचने पर एसआई नित्यानंद सिंह एवं स्थानीय लोगों ने झंडा दिखाकर जत्थे को मंगलकामनाओं के साथ रवाना किया था।
जत्थे के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो चारपहिया वाहन भी चले, जिनमें नाश्ता, पानी, चाय, दवा समेत आवश्यक सामग्री रखी गई थी।
बाबा भोलेनाथ की भक्ति, श्रद्धालुओं का जुनून और रिकॉर्ड तोड़ने का संकल्प—इन तीनों के संगम ने मानो के रिले बम जत्थे को एक बार फिर कामयाबी दिला दी।
हर-हर महादेव! 🔱
#Bihar #लखीसराय #Devghar #Sultanganj #Kanwariya #शिव
Surajgarha, Lakhisarai | Aug 30, 2026