“Turning Biomass Waste into Clean Energy and Livelihood” विषय पर जिला स्तरीय Experience Sharing एवं Knowledge Management कार्यशाला आयोजित
बड़वानी, 21 अगस्त 2026/ GEF-SGP OP7 के अंतर्गत SGP के सहयोग से “Turning Biomass Waste into Clean Energy and Livelihood” विषय पर जिला स्तरीय Experience Sharing and Knowledge Management Workshop का आयोजन अपराजिता महिला संघ द्वारा जलसा होटल, बड़वानी में किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य बायोमास अपशिष्ट को उपयोगी संसाधन में परिवर्तित कर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना, GHG उत्सर्जन में कमी लाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर विकसित करना रहा। कार्यशाला में बायोमास ब्रिकेट, पेलेट एवं अन्य स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों के उपयोग तथा परियोजना के अनुभवों को साझा किया गया।
कार्यक्रम में श्री नवीन श्रीवास्तव जी, DDM NABARD, श्री अवस्थी जी, कृषि विज्ञान केंद्र, सुश्री आरती औरैया जी, MSME, श्री यश सेठी जी, RSETI, BOI संस्था, बसंती जी गजेंद्र पटेल आशा कुशवाहा सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों एवं विभागीय अधिकारियों ने बायोमास अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा, उद्यमिता विकास तथा ग्रामीण आजीविका के अवसरों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यशाला के दौरान परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं प्राप्त अनुभवों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से Smoke Less Cook Stove एवं Biomass Briquette के उपयोग से पारंपरिक ईंधन की खपत कम करने, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई।
परियोजना के आगामी विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। कार्यशाला में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ इस परियोजना को बड़वानी जिले के अन्य ब्लॉकों में भी लागू एवं विस्तारित करने, अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ ऊर्जा तकनीक पहुंचाने तथा बायोमास अपशिष्ट से रोजगार एवं आजीविका के अवसर विकसित करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों द्वारा परियोजना के प्रभावी विस्तार के लिए आवश्यक सहयोग एवं समन्वय पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में अपराजिता महिला संघ के कार्यक्रम प्रबंधक श्री राजेंद्र रामजे एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री अनिल कैथवास सहित संबंधित हितधारकों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में अपराजिता महिला संघ की श्रीमती सरिका चौहान जी ने सभी अतिथियों, विभागीय अधिकारियों, प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों एवं विभागीय समन्वय के माध्यम से बायोमास अपशिष्ट को स्वच्छ ऊर्जा एवं स्थायी आजीविका के अवसरों में परिवर्तित करने की दिशा में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं
Barwani, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026