अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत कारंजा चैराहा से पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप तक 3000 पौधों का वृहद पौधरोपण
बड़वानी 21 अगस्त 2026/नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत कारंजा चैराहा से अंजड़ नाका तक नवनिर्मित डिवाइडर पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन एवं नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 3000 पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी चैहान, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सुभाष भावसार, श्री निक्कू चैहान, समस्त पार्षदगण, समस्त एल्डरमैन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सोनाली शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता की।
पौधरोपण कार्यक्रम में शा. उत्कृृृष्ट विद्यालय क्रमांक-01 बड़वानी, वैष्णवी एमिनेंट विद्यालय बड़वानी तथा चाणक्य प्।ै अकादमी बड़वानी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। साथ ही एयू बैंक बड़वानी के कर्मचारियों ने भी पौधरोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। नवनिर्मित डिवाइडर पर लगाए गए पौधे आने वाले समय में नगर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई कि वे अमृत हरित महाअभियान से जुड़कर पौधरोपण करें तथा रोपित पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।