हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपित को बारह वर्ष का कठोर कारावास व बीस हजार अर्थदंड की सजा सुनाई
सुमेरपुर कस्बे के एक मुहल्ले की किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने जबरन दुष्कर्म किया था। शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कीर्तिमाला सिंह ने आरोपित को वारह वर्ष का कठोर कारावास व बीस हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। सुमेरपुर कस्बे के एक मुहल्ला निवासी महिला ने 20 अगस्त 2021 को थाने में तहरीर देकर बताया कि 19 अगस्त को वह काम करने गई थी।