रूड़की: गोल भट्टा के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर हुई एक युवक की मौत,जांच में जुटी पुलिस
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के गोल भट्टा के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर रवि कुमार पुत्र सुरेंद्र नाम के युवक की मौत हो गई है गोल भट्टा निवासी रवि कुमार बीती रात खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था। जो वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने रवि कुमार की तलाश की तो उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।