रूड़की: रहमतपुर गांव निवासी देसी शराब के एक तस्कर को पुलिस ने राम ईंट भट्टा से किया गिरफ्तार,देसी शराब के भाव बरामद
पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रहमतपुर निवासी विनोद नाम के देसी शराब के तस्कर को राम ईंट भट्टा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। विनोद की गिरफ्तारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 अभियान के चलते की गई है। पुलिस ने विनोद के पास से देसी शराब के 54 पव्वे बरामद किए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।