रूड़की: नंद विहार कॉलोनी स्थित जीवनदीप आश्रम में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री,पंचकुंडीय महारुद्र यज्ञ में हुए शामिल
रुड़की की नंद विहार कॉलोनी स्थित जीवनदीप आश्रम में चल रहे पंचकुंडीय महारुद्र यज्ञ में आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें पंचकुंडीय महारुद्र यज्ञ में शामिल होने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि जीवनदीप आश्रम के महाराज जी का उन्हें समय–समय पर आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता रहता है।