रूड़की: कलियर थाना क्षेत्र की नई बस्ती में गौकशी की सूचना पर मारा छापा,एक तस्कर गिरफ्तार,गौमांस और गौकशी के उपकरण बरामद
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र की नई बस्ती में स्थित एक दुकान में गौवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा है। जहां से टीम ने 46 किलो गौमांस और गौकशी के उपकरण बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही टीम ने कलियर निवासी खुर्शीद पुत्र फिजू नाम के एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुर्शीद के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।