रूड़की: महमूदपुर गांव में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले महमूदपुर गांव निवासी अकरम पुत्र अजीब और आसिफ पुत्र फरहत नाम के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझने का प्रयास किया था लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।