रूड़की: गंगनहर कोतवाली पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसा कर जबरन वसूली करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसा कर दुष्कर्म के मुकदमे में फसाने की धमकी देकर तीन लाख की जबरन वसूली करने का प्रयास करने वाले गैंग के रायपुर निवासी निशा पुत्र वसरुद्दीन,ढंडेरा निवासी राव नौशाद पुत्र राव जिलानी और कलियर निवासी साहिल पुत्र नफीस नाम के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। रावली ममहदूद निवासी शौकीन अली ने मुकदमा दर्ज कराया था।