गंगापुर: ईदगाह के पास दूध लेकर आ रहा ट्रक बेकाबू होकर दुकान में घुसा, ड्राइवर को नींद कि झबकी आने से हुआ हादसा
गंगापुर सिटी जिला मुख्यालय पर जयपुर की ओर से दूध लेकर आ रहा एक मिनी ट्रक बेकाबू होकर दुकान में जा घुसा। गनीमत रही की कोई जनहानी नहीं हुई। हालांकि इस दौरान दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही बिजली का खंभा टूटने से आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। बाद में ट्रक को एक तरफ हटाकर जाम खुलवाया गया।