गंगापुर: गंगापुर सिटी में छेड़छाड़ से परेशान हॉस्टल छात्राओं ने लगाई सुरक्षा की गुहार, प्रिंसिपल से मिली टीसी काटने की धमकी
डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय आवासीय विद्यालय छान में असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ से छात्रावास की छात्राएं परेशान है। छात्राओं के अभिभावकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन देखकर बेटियों की सुरक्षा के लिए माकूल बंदोबस्त करने की मांग की है। अभिभावकों द्वारा शिकायत करने पर प्रिंसिपल द्वारा अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है।