महरौनी: सौजना निवासी किसानों ने अतिवृष्टि से नष्ट हुई खरीफ फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर एसडीएम महरौनी को सौंपा ज्ञापन
ग्राम सौजना निवासी किसानों ने सोमवार दोपहर के समय एसडीएम महरौनी रजनीश वाजपेई को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उनके यहां अति वृष्टि से खेतों में खड़ी हुई खरीफ की फसले लगभग पूर्ण रूप से नष्ट हो गई है। उन्होंने उक्त मामले में एसडीएम से मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्हें क्षतिपूर्ति हेतु पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग की है।