कोंडागांव: कोंडागांव में दूधमुंहे बच्चे के अपहरण के मामले में तड़ीपार अपराधी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
कोंडागांव जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में तड़ीपार अपराधी मनीष सागर ने आधी रात को एक दूधमुंहे बच्चे का अपहरण कर लिया था। बच्चे को उसके घर से उठाने के बाद माता-पिता ने उसकी तलाश की और सुबह थाने में गुमशुदगी की शिकायत लिखाई गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपहरणकर्ता की पहचान करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बच्चा बरामद कर लिया गया है।