कोंडागांव: कोंडागांव ऑडिटोरियम में संपूर्णता अभियान का समापन और सम्मान समारोह हुआ आयोजित, विधायक भी कार्यक्रम में शामिल
कोंडागांव जिले में संपूर्णता अभियान के तहत किए गए उत्कृष्ट कार्यो का समापन और सम्मान समारोह 4 अक्टूबर 2024 को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के माध्यम से जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आज शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी शामिल हुई।