कोंडागांव: कलेक्टर ने कोंडागांव महाविद्यालय परिसर स्थित छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा और सफाई को लेकर दिए जरूरी निर्देश
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गुरुवार की दोपहर 3 बजे कोंडागांव के शासकीय गुंडाधुर महाविद्यालय के कन्या और बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बातचीत की। कलेक्टर ने कन्या छात्रावास में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित पंजीकरण के महत्व पर जोर दिया।