कोंडागांव: कोंडागांव बाजारपारा में भव्य जगराता कार्यक्रम, सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर के भजनों से गूंजा कोंडागांव
कोंडागांव जिले के बाजार पारा में शारदीय नवरात्र की शुरुआत पर 3 अक्टूबर को जय मां शीतला दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य जगराता का आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध भक्ति गायिका शहनाज अख्तर ने अपने सुपरहिट भजन "मैया पाओं पैजानिया" से दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम की शुरुआत देवी भजनों के साथ हुई, जो देर रात 2:00 बजे तक चली।