बीकानेर से बड़ी खबर
मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर की पिटाई
बीकानेर के अपेक्स हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला मरीज की मौत हो गई। मृतका की पहचान लूणकरणसर निवासी रुकसाना बानो के रूप में हुई है।मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तनवीर मालावत के साथ मारपीट करने और उनके कपड़े फाड़ने की बात सामने आई है।
घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।मामले में मौत के कारणों और घटना के पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच कर रही है
The Bikaner News को फॉलो जरूर करे
#Bikaner #BikanerNews #TheBikanerNews #ApexHospital #HospitalNews #BreakingNews #RajasthanNews #BikanerBreaking
Bikaner, Bikaner | Oct 7, 2026